पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घोसवरी में शराब के नशे में धुत लफंगों ने शौच के लिए जा रही महिलाओं के साथ की छेड़खानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घोसवरी थाना क्षेत्र के कररा गांव में शौच के लिए जा रही छह महिलाओं के साथ लफंगों ने छेड़खानी की। शराब के नशे में धुत्त आधा दर्जन शराबियों ने महिलाओं के साथ काफी अश्लील हरकतें की। महिलाएं बदमाशों की हरकतों से आजिज होकर घर वापस चली गई। घर वापस पहुंची महिलाओं ने छेड़खानी और अश्लील हरकतों की शिकायत घर के पुरुष सदस्यों से की। घर के पुरुष सदस्य जब शिकायत लेकर गए तो छेड़खानी करने वाले शराबियों ने उल्टे मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में कई लोग जख्मी भी हुए। हैरानी इस बात की है कि जिन लोगों ने महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था, उन्हीं लोगों ने जाकर घोसवरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी। घोसवरी थाना की पुलिस जब गांव गई तो महिलाओं के आक्रोश का उन्हें सामना करना पड़ा। पुलिस छेड़खानी करने वाले मनचलों के एकतरफा शिकायत की जांच करने गांव चली गई थी, जिसके विरोध में काफी संख्या में ग्रामीण उग्र हो गए। इसके बाद काफी संख्या में महिलाएं घोसवरी थाना पहुंच गई और थाना में जमकर बवाल काटा। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई तथा महिलाओं ने काफी देर तक प्रदर्शन किया। किसी तरह महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। छेड़खानी की शिकार महिलाओं और उनके परिजनों का आरोप था कि एक तो उनके साथ छेड़खानी की गई और उल्टे उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गई। थानाध्यक्ष ने न्याय संगत कार्रवाई का आश्वासन देकर थाना में बवाल कर रही महिलाओं को वापस लौटाया।

बहू के साथ की छेड़खानी, चाकू से मार किया जख्मी

मसौढ़ी | थाना क्षेत्र के एक गांव में गाली देने से मना करने पर बहू के साथ छेड़खानी करने व पुत्र को चाकू से वार कर जख्मी कर देने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में गांव के श्रवण यादव, उसके पुत्र राकेश यादव, अरूण यादव व भोला यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना का कारण उसकी किराना दुकान के पास ही श्रवण द्वारा भी एक किराना दुकान खोलना और उसकी दुकान में ग्राहक नहीं आने से दुर्भावना से ग्रसित होना बताया जाता है।

खबरें और भी हैं...