पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दरौंदा के दंगल में रमण से हारे सभी पहलवान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दरौंदा| भीखाबांध गांव में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें सारण, सीवान जिले के पहलवानों ने जोर आजमाइश की। रूपेश कुमार भिखाबांध और कयामुदीन असहनी के बीच कांटे का मुकाबला रहा। दो मिनट के खेल में असहनी के पहलवान ने भीखाबांध के पहलवान पटकनी देकर विजय हासिल की। इसके बाद पंकज कुमार और असहनी के राहुल पासवान के मुकाबले में राहुल विजय रहे। दारा सिंह तकीपुर और अंचल सिंह के बीच हुए मुकाबले में अंचल भाई पहलवान ने जीत हासिल की। इसके बाद पहलवान रमण ने सभी पहलवानों को चैलेंज दिया, जिसमें असहनी के पहलवान कयामुदीन ने चैलेंज स्वीकार किया। तकीपुर के पहलवान ने असहनी के पहलवान को पटकनी दी और जीत हासिल की। मौके पर राहुल सिंह, सुमंत तिवारी, विजय कुमार सिंह, बंटी ठाकुर आदि मौजूद रहे।

दरौंदा में एक-दूसरे को पटकनी देने में जुटे पहलवान।
खबरें और भी हैं...