- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Patna News An X Ray Machine In The Security Area Of The Airport Malfunctioned For Two Days Long Queues Of Passengers
एयरपोर्ट के सिक्योरिटी एरिया की एक एक्सरे मशीन दो दिनों से खराब, लग रही यात्रियों की लंबी कतार
कोरोना वायरस को लेकर सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को दूरी बनाकर रखनी है, लेकिन पटना एयरपोर्ट प्रशासन को इसकी कोई परवाह नहीं है। दो दिनों से सिक्योरिटी एरिया की एक्सरे मशीन खराब है। तीन में एक मशीन खराब रहने की वजह से यात्रियों को सामान चेक कराने के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। यात्री एक-दूसरे से सटे रहते हैं। बावजूद एयरपोर्ट प्रशासन इसको लेकर गंभीर नहीं है।
यात्री इस बात को लेकर सहमे हैं कि कहीं एक-दूसरे से टच करने पर उन्हें कोरोनावायरस अपनी चपेट में न ले ले। पटना एयरपोर्ट पर भले ही अंतरराष्ट्रीय विमान नहीं आते हैं लेकिन विदेश से लोग दिल्ली-मुंबई व दूसरे शहरों से होते हुए आ रहे हैं। होली मनाने घर आए लोग दिल्ली, मुंबई व दूसरे शहरों को लौटने लगे हैं। इस वजह से हवाई अड्डे पर यात्रियों की भीड़ लग लग रही है।
पैसेंजर लाउंज से लेकर चेकइन एरिया हर जगह भीड़ ही भीड़ है। करीब 8 हजार यात्री रोजाना पटना पटना एयरपोर्ट से रवाना हो रहे हैं। रविवार को और ज्यादा यात्रियों की भीड़ रहेगी। रविवार होने की वजह से उस दिन खराब एक्स-रे मशीन के बनने की संभावना कम है। इधर, एयरपोर्ट निदेशक भूपेश नेगी ने कहा कि टेक्निकल खराबी की वजह से शुक्रवार से एक्सरे मशीन काम नहीं कर रही है।