पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अंको डायग्नोस्कोप मशीन से 15 मिनट में मुंह में कैंसर की जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंह में कैंसर है या हाेने वाला है, ताे इसकी जानकारी अब महज 15 मिनट में अंको डायग्नोस्कोप मशीन से मिल जाएगी। वह भी बगैर किसी चीर-फाड़ के। पहले इसका पता लगाने में 48 घंटे लगते थे। तब बायोप्सी के बाद हिस्टोपैथोलॉजी की जाती थी। अब इस मशीन से मुंह के उत्तकों को एलईडी लाइट द्वारा प्रकाशित किए जाने के बाद लौटने वाले दो प्रकार की लाइट की जांच से 90 फीसदी से अधिक सटीकता के साथ उत्तक विकृति का निर्धारण किया जाता है। यह जानकारी इंदौर के डॉ. सोभन मजूमदार व डॉ. हेमंत ने दी। उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह को यह मशीन प्रदान की और कहा कि कैंसर के प्रति चलाए जा रहे जागरुकता अभियान को इससे काफी बल मिलेगा। डॉ. मजूमदार ब्रेस्ट कैंसर फाउंडेशन इंडिया के 24वें राष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत करने के लिए अाए थे। सम्मेलन का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया। सिन्हा ने कहा कि जागरुकता से ही कैंसर को कम किया जा सकता है। सम्मेलन के दूसरे दिन विभिन्न संगठनाें, स्कूल-काॅलेज के छात्र-छात्राअों और एनसीसी कैडेटों को भी अामंत्रित किया गया था।

महिलाओं काे किया सम्मानित

सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चिकित्सा, शिक्षा व मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली राज्य के महिलाअों को सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. शांति राय, डॉ. शांति जैन, सुधा वर्गीज, डॉ. प्रियदर्शनी, प्रोफेसर श्यामा राय, प्रोफेसर तनुजा सिंह, प्रोफेसर डॉली सिन्हा, प्रोफेसर मीरा कुमारी, प्रोफेसर मणीबाला, प्रोफेसर पूनम सिंह, प्रोफेसर सुनीता राय व र|ा पुरकायस्थ शामिल हैं।

खुद जांच करते रहें महिलाएं

फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि महिलाअों को खुद स्तन की जांच करते रहना चाहिए। यदि उसमें गांठ होने का संदेह हो तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह लेकर जांच करा लें। डॉ. बिंदा सिंह ने स्तन कैंसर मरीज और उनके परिजन पर पड़ने वाले मानसिक और अार्थिक दबाव की चर्चा की। सम्मेलन को डॉ. एसएस नय्यर, डॉ. नमिता पांडेय, डॉ. कीर्ति अग्रवाल, डॉ. मनीषा सिंह, डॉ. प्रीतांजलि सिंह, डॉ. ऋचा चौहान, डॉ. रीता रानी, डॉ. अनिता कुमारी, डॉ. ऋचा माधवी, डॉ. स्नेहा झा, डॉ. नम्रता अादि ने भी संबोधित किया।

होटल चाणक्य में आयोजित ब्रेस्ट कैंसर फाउंडेशन इंडिया के 24वें राष्ट्रीय सम्मेलन में पूर्व मंत्री व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा।
खबरें और भी हैं...