सहायक अभियोजन पदाधिकारी परीक्षा का आवेदन अब 27 तक
पटना| सहायक अभियोजन पदाधिकारी के 553 पदों पर नियुक्त के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 मार्च से बढ़ा कर 27 मार्च तक कर दी गई है। शुक्रवार को बीपीएससी ने इस संबंध में सूचना जारी की। रजिस्ट्रेशन 19 मार्च तक किया जा सकता है। शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 23 मार्च है। आवेदन संबंधी जानकारी www.bpsc.bih.nic.in पर है।