पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Patna News Application For The Appointment Of Assistant Professor In The University By The End Of April

अप्रैल के अंततक विवि में सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए आवेदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अप्रैल के अंततक विवि में सहायक प्रोफेसर नियुक्ति के लिए वैंकेंसी आ सकती है। वैसे विश्वविद्यालय न शिक्षा विभाग की सुन रहे और न ही राजभवन की। 25 फरवरी तक रोस्टर के हिसाब से विश्वविद्यायलों में रिक्त पदों की संख्या सभी विश्वविद्यायलों से मांगी गई थी, लेकिन अब भी कई विश्वविद्यालयों ने रिक्ति नहीं दी है। इस कारण विवि सेवा आयोग को शिक्षा विभाग से कितने पदों पर सहायक प्रोफेसर की बहाली करनी है, रिक्ति नहीं जा सकी है। आयोग भी रिक्ति के इंतजार में बैठा है।

पिछले 7 माह से लगातार राजभवन और शिक्षा विभाग विश्वविद्यालयों को रोस्टर के अनुसार रिक्ति भेजने के लिए कह रहा है। राजभवन में विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार की बैठक के दौरान रिक्ति मिलने की संभावना है। इसके बाद विवि सेवा आयोग से रिक्ति आ सकती है। बहाली के लिए नियमावली पर तैयारी अंतिम चरण में है। शिक्षा विभाग ने राजभवन से शिकायत दर्ज करायी है कि विश्वविद्यालयों से विभाग को रिक्ति नहीं दी जा रही है। इस मामले पर 17 मार्च को राजभवन में बैठक होगी। इस दौरान विश्वविद्यालयों को बताना होगा कि आखिर क्यों नहीं रिक्ति समय पर दी गई। माना जा रहा है कि 17 मार्च को विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार रिक्त लेकर बैठक में शामिल होंगे। पटना, बीएन मंडल विवि, पूर्णिया व मुंगेर सहित 8 विश्वविद्यालयों ने रिक्ति भेजी है। लेकिन, अब भी मगध विवि सहित अन्य विश्वविद्यालयों ने रिक्ति नहीं भेजी है। अबतक जो रिक्ति विभाग को मिली है, उसमें सबसे अधिक रिक्ति पाटलिपुत्र विवि में 680 है। वीर कुंवर सिंह विवि में 556, पूर्णिया विवि में 330, तिलकामांझी विवि भागलपुर में 179, मुंगेर विवि में 266, बीएन मंडल विवि में 391 और पटना विवि 151, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृति विवि (केएसडीएस) में 106 रिक्ति बतायी गई है।

चार हजार पदों पर हाे सकती है बहाली

इधर, शिक्षा विभाग को विश्वविद्यालय प्रशासन बता रहा है कि रोस्टर के हिसाब से रिक्ति तेजी से तैयार किए जा रहे हैं। पहले की रिक्ति और आवश्यकता के आधार पर सरकार मान रही है कि लगभग 6500 सहायक प्रोफेसर के पद पर बहाली होगी, लेकिन 8 विवि से मात्र 2659 रिक्ति मिली है। इस आधार पर फिलहाल लगभग चार हजार पदों पर ही बहाली होने की संभावना बन रही है।


सभी विश्वविद्यालयों ने अबतक रोस्टर के अनुसार सहायक प्रोफेसर की रिक्ति नहीं भेजी है। राजभवन में होने वाली बैठक में ही रिक्ति मिलने की संभावना है। रिक्ति मिलने के बाद सहायक प्रोफेसर की बहाली के लिए राज्य विवि सेवा आयोग को भेजी जाएगी। आयोग के माध्यम से ही बहाली होनी है। -डॉ. रेखा कुमारी, उच्च शिक्षा निदेशक
खबरें और भी हैं...