यूजीसी नेट के लिए 16 से आवेदन, 15 से 20 जून तक होगी परीक्षा
यूजीसी नेट और जेआरएफ के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू होगी। यूजीसी नेट जून की परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार अभ्यर्थी 16 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। एनटीए के अनुसार परीक्षा 15 से 20 जून तक होगी। स्टूडेंट्स नेट-जेआरएफ दोनों के लिए एक साथ आवेदन कर सकते हैं। यूजीसी नेट का पहला पेपर 100 नंबर और दूसरा पेपर 200 नंबर का होगा। पहले प्रश्नपत्र में 50 और दूसरे प्रश्नपत्र में 100 अनिवार्य प्रश्न पूछे जाते हैं। दोनों पेपरों की परीक्षा के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा। हर प्रश्न का सही उत्तर देने पर अभ्यर्थी को दो नंबर मिलेंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। दिसंबर की परीक्षा के बाद अब जून में परीक्षा ली जाएगी। यूजीसी नेट की परीक्षा का रिजल्ट 5 जुलाई को जारी होगा।