- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Patna News Appointed Vice Chancellor In Bihar And Nalanda Open University And Vice Chancellor In Magadha University
बिहार व नालंदा खुला विवि में कुलपति और मगध विवि में प्रति कुलपति नियुक्त
पटना | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को राज्यपाल फागू चौहान से मिले। राजभवन ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया। इसके बाद तीन विवि में वीसी व प्रो वीसी की नियुक्ति की अधिसूचना जारी हुई। राज्यपाल सह कुलाधिपति ने सरकार से सलाह के बाद ये नियुक्तियां की हैं। प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय बीआरए बिहार विवि तथा प्रो. एचएन प्रसाद नालंदा खुला विवि के वीसी बनाए गए हैं। प्रो. विभूति नारायण सिंह मगध विवि के प्रो वीसी बने हैं। प्रो. पांडेय, डॉ. राममनोहर लोहिया विवि में मैनेजमेंट के प्रोफेसर रहे हैं। प्रो. प्रसाद, बीएचयू में लैब साइंस के प्रोफेसर हैं। प्रो. सिंह, भागलपुर विवि में जन्तु विज्ञान के प्रोफेसर हैं।