पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आरा : सोन में बालू की अवैध लोडिंग करते नौ मजदूर गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोजपुर जिले के कोईलवर व बड़हरा थाना क्षेत्र में खनन विभाग ने छापेमारी कर बालू ओलवलोडेड 12 ट्रक, ट्रैक्टर व नाव को जब्त किया है। इस क्रम में सोन नदी में नाव पर बालू की अवैध लोडिंग करते पटना व सारण जिला के नौ मजदूरों को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को बालू ओवरलोडिंग करने की गुप्त सूचना पर कोईलवर सोन नदी में खनन विभाग के अफसरों द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान बालू ओवरलोड एक नाव को जब्त किया गया। नाव पर अवैध रूप से बालू ओवरलोडिंग करते नौ मजदूरों को गिरफ्तार कर कोईलवर थाने की पुलिस को सौंप दिया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में पटना जिले के हल्दी छपरा गांव के नंदेश्वर कुमार, जितेन्द्र राय, राजकिशोर साह, नंददेव राय, मनोहर राय, कृष्णा राय व अनिल राय है। दो लोग छपरा जिले के चकिया थाना के सुग्रीव राय व परमेश्वर राय है।

खबरें और भी हैं...