पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अंतिम संस्कार में आया हत्या का अाराेपी मुखिया गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दीघा और मनेर थाने की पुलिस ने राजधानी के दीघा घाट के पास छापेमारी कर हत्या के आरोपी मनेर की सुअर मरवा पंचायत के मुखिया उमाशंकर राय उर्फ सिपाही राय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे उस वक्त धर दबोचा जब वह किसी संबंधी के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था। मनेर और आसपास के थाने की पुलिस उसे चार साल से तलाश रही थी। उसपर 2016 में मनेर के महुई महाल में सोन नदी के अवैध रूप से बालू उत्खनन करने के दौरान विरोधी के साथ गोलीबारी करने का आरोप है। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। केस दर्ज होने के बाद वह फरार चल रहा था। दीघा के थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि सिपाही को गिरफ्तार करने के बाद मनेर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...