सहायक इंजीनियर की परीक्षा स्थगित हुई
पटना| सहायक अभियंता की होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। शुक्रवार को बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने सूचना जारी की। 21 और 22 मार्च को सहायक अभियंता (सिविल) की परीक्षा निर्धारित थी। विद्युत, सिविल व यांत्रिक के लिए सहायक अभियंता की परीक्षा 28 और 29 मार्च को होनी थी। पुन: परीक्षा आयोजन की तिथि बीपीएससी जारी करेगा। कोरोना वायरस को लेकर शिक्षण संस्थान बंद होने के कारण परीक्षा स्थगित की गई है।