पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अास्था सर्किट ट्रेन 30 अप्रैल काे दक्षिण भारत की यात्रा पर जाएगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना|अाईअारसीटीसी की अाेर से 24 मार्च काे दक्षिण भारत की यात्रा पर जाने वाली अास्था सर्किट ट्रेन काे काेराेना काे लेकर जारी अलर्ट के कारण स्थगित कर दिया गया है। अब यह ट्रेन 30 अप्रैल काे रवाना हाेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि इस ट्रेन में जो तीर्थयात्री अपना टिकट बुक करा चुके हैं, वो उसी पर 30 अप्रैल को यात्रा कर सकेंगे। उधर पटना जंक्शन पर बाहर से अाने वाले काेराेना वायरस के संदिग्ध यात्रियों की स्क्रीनिंग होगी। जरूरत पड़ने पर रेलवे के सुपर सेंट्रल स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल के अाईसाेलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। हेल्पलाइन नंबर 9264190352 जारी किया गया है। पूर्व मध्य रेल के सीपीअारअाे राजेश कुमार ने बताया कि पटना जंक्शन समेत सभी प्रमुख स्टेशनाें के स्टेशन मास्टर व टीटीर्इ काे ट्रेनिंग दी गई है कि वे संदिग्ध यात्री पर नजर रखें। अंदेशा होने पर हाॅस्पिटल में भर्ती कराएंगे।
खबरें और भी हैं...