पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Siwan News At One O39clock In The Night The Window Opened And The Miscreants Shot The Young Man In The Chest

रात एक बजे आवाज देकर खिड़की खुलवाई और बदमाशों ने युवक के सीने में मार दी गोली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुफस्सिल थाने के मोलनापुर गांव में शनिवार की रात घर में सोए युवक को अपराधियों ने खिड़की से गोली मार दी। गोली उसके सीने में मारी गई। इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक शिवपूजन मांझी का पुत्र संजय मांझी था। एसडीपीओ जितेन्द्र पांडेय व मुफस्सिल थानाध्यक्ष रामविचार राम पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। घटनास्थल से पुलिस ने पिस्टल की एक गोली और एक खोखा बरामद किया है। पुलिस सूत्राें के अनुसार, कमरे में संजय के साथ उसकी प|ी भी थी। रात करीब एक बजे अपराधी उसके घर पर आए और खिड़की से अावाज देकर उसे जगाया। आवाज सुनकर संजय ने जैसे ही खिड़की खोली, अपराधियों ने उसे गोली मार दी। सदर अस्पताल में लाश काे पोस्टमार्टम के लिए उपाधीक्षक डॉ. एमके आलम ने मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। इसमें डॉ. वीरेंद्र प्रसाद, डॉ. अली अहमद, डॉ. रजी अहमद हैं।

अपराधियों की हो रही पहचान

अपराधियों ने गोली मारकर हत्या की है। इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या के कारण व शामिल अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

गोली निकालने के लिए शव का किया गया एक्स-रे

डॉक्टरों की टीम को साढ़े तीन घंटे के प्रयास के बाद भी गोली नहीं मिली तो पोस्टमार्टम हाउस के बाहर इंतजार कर रहे मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में हंगामा मचाया। लोग गोली खाेजने की मांग करने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही टाउन थाना व मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंची और लोगों को समझाया। इसके बाद पोस्टमार्टम रूम से शव को बाहर लाया गया और उसका एक्स-रे कराया गया। फिर, एक्स-रे में गोली ट्रेस हुई। उपाधीक्षक डॉ. एमके आलम ने बताया कि कोर्ट में सुनवाई के दौरान सुबूत के तौर पर गोली को पेश करना पड़ता है। इसलिए, गोली निकालना आवश्यक था। पोस्टमार्टम में लेट होने की वजह से लोगों ने हंगामा किया था।

गोली नहीं निकलने की सूचना के बाद सदर अस्पताल में हंगामा करते परिजन।

2014 में युवक की शादी हुई थी, परिजन हैं बेहाल

युवक की शादी 2014 में हुई थी। घटना के बाद से ही परिजनों की हालत खराब है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान के लिए छापेमारी और पूछताछ की जा रही है।

हत्या में शामिल अपराधियों की नहीं हो सकी पहचान

मोलनापुर गांव में हुई संजय की हत्या के मामले में पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। अबतक अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है। हत्या के कारणों का भी पता नहीं चल सका है। मुफस्सिल थाने की पुलिस का कहना है कि कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों का बयान नहीं आया है। बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। फ
- जितेन्द्र पांडेय, एसडीओ, सीवान

सीने में फंसी थी गोली

पोस्टमार्टम के दौरान सीने में फंसी गोली नहीं मिल रही थी। इससे परिजन व ग्रामीण नाराज हो गए थे। बाद में एक्स-रे कराकर गोली को ट्रेस किया गया। इसके बाद गोली सीने से निकाली गई।
- डॉ. एमके आलम, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, सीवान

पोस्टमार्टम के दौरान गोली नहीं मिलने की सूचना पर ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में किया हंगामा

युवक को गोली मारने की घटना के बाद जानकारी लेने पहुंचे एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय।
खबरें और भी हैं...