पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रिटायर्ड पोस्टमास्टर हत्या मामले में अब कुर्की-जब्ती की तैयारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देवेंद्र से हो सकती है पूछताछ

देवेंद्र एक मामले में जेल में बंद है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर सकलदेव हत्या के बारे में पूछताछ कर सकती है। सचिवालय डीएसपी आरके प्रभाकर ने बताया, अगर आरोपी सरेंडर नहीं करते हैं, तो जल्द ही कोर्ट में गिरफ्तारी वारंट के साथ इश्तेहार व कुर्की जब्ती वारंट के लिए आवेदन देगी।

पटना| दानापुर में शाहपुर के चांदमारी में 32 कट्ठा जमीन के विवाद में रिटायर्ड पोस्टमास्टर सकलदेव सिंह की हत्या के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपितों के खिलाफ कुर्की जब्ती की तैयारी पुलिस कर रही है। इस मामले में चांदमारी के ही देवेंद्र राय, उसके बेटे सोनू, गुड्डू, सूरज और अज्ञात के खिलाफ मृतक के बेटे मनीष सिंह ने एसकेपुरी थाने में केस दर्ज कराया है। सकलदेव की हत्या उन्हीं के घर के पास विवेकानंद मार्ग के वीर कुंअर सिंह पथ पर 8 मार्च को कर दी गई थी। मनीष ने बाइक पर बैठे सूरज काे गाेली मारते हुए देखा था। सकलदेव का देवेंद्र से इस 32 कट्ठे जमीन के लिए 22 वर्षों से विवाद चल रहा था। घटना के बाद से पिता-पुत्रोंे के नाम आने के बाद पुलिस ने उनके घरों पर छापेमारी की।
खबरें और भी हैं...