पटना एम्स में बायोमेट्रिक हाजिरी पर लगी रोक
पटना|कोरोना वायरस काे देखते हुए पटना एम्स प्रशासन ने बायोमेट्रिक हाजिरी पर रोक लगा दी है। डॉक्टर, कर्मचारी, छात्र अब मैनुअल हाजिरी बनाएंगे। यह व्यवस्था अगले अादेश तक जारी रहेगी। डिपार्टमेंट वाइज अटेंडेंस विभाग के हेड मेनटेन करेंगे और उसे फाइनेंस विभाग को भेजेंगे, ताकि डॉक्टर अाैर कर्मचारियों के वेतन का भुगतना हो सके।