डीजे पर डांसर को नचाने के विवाद में बाराती और सराती पक्ष भिड़े, फायरिंग में 3 को लगी गोलियां, एक की मौत
बाढ़ के एनटीपीसी थानाक्षेत्र की घटना
रविवार की रात एनटीपीसी थाना क्षेत्र के रैली गांव में डीजे बजाने और डांसर को नचाने के विवाद में बाराती और सराती पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी बीच सराती पक्ष में शामिल कुछ लोगों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिससे बारात पक्ष के तीन लोगों को गोली लग गई, जिससे एक की मौत इलाज के दौरान हो गई, जबकि दो गंभीर तौर पर जख्मी हो गए। मृतक का नाम अमित है, जाे दूल्हे का चचेरा भाई था।