पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भागलपुर : राेडरेज विवाद की जांच में दाेषी पाए गए 58 मेडिकलछात्रों पर कसेगा शिकंजा, दो केस में नामजदों की होगी गिरफ्तारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{बरारी थाने पर किया गया था हमला, मायागंज अस्पताल में पुलिस से भी हुआ था दुर्व्यवहार

पिछले साल अक्टूबर में बरारी थाने के बाहर रोडरेज विवाद में हुए उपद्रव, थाने में तोड़फोड़-अागजनी अौर मायागंज अस्पताल कैंपस में पुलिस अफसरों से दुर्व्यवहार मामले के अारोपी 58 मेडिकल छात्र अौर स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। पुलिस की जांच में इन 58 नामजद अारोपियों के खिलाफ केस सत्य पाया गया है। पूरे मामले में तीन अलग-अलग केस दर्ज कराया गया था। थानेदार नवनीश कुमार के बयान पर 36 मेडिकल छात्र अौर स्थानीय लोगों को अारोपी बनाया गया था, जबकि स्थानीय निवासी मुकेश कुमार के बयान के 22 मेडिकल छात्रों को अारोपी बनाया गया था। मेडिकल छात्र प्रतीक के बयान पर मायागंज के अज्ञात निवासियों को अारोपी बनाया गया था। पुलिस ने तीनों केसों की जांच पूरी कर ली है। अब दो केसों में नामजद अारोपियों की गिरफ्तारी होगी। हालांकि कई अारोपियों ने कोर्ट से पहले ही जमानत ले ली है। इन अारोपियों पर सार्वजनिक स्थान पर मारपीट, दंगा करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, थाने में घुस कर तोड़फोड़ समेत कई गैर जमानतीय धाराअों में केस दर्ज हुए थे।

छात्र और दूध विक्रेता की बाइक में टक्कर से शुरू हुअा था विवाद

पूरा मामला रोडरेज से जुड़ा था। मेडिकल छात्र प्रतीक और दूध विक्रेता पीकेश व गौतम की बाइक में टक्कर के विवाद शुरू हुआ था। दूध वाले के पक्ष से स्थानीय लोगो‌ं ने मेडिकल छात्रों के साथ मारपीट कर उनकी बाइक जला दी थी, जबकि छात्रों ने मोहल्ले में घुस कर लोगों को पीटा था और थाने पर पथराव कर थाने में जब्त गाड़ियों को भी फूंक दिया था।

आरोपी मेडिकल छात्रों में छह पटना के कंकड़बाग, पाटलिपुत्र, बेली रोड व बाजार समिति के निवासी

बरारी थानेदार के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में फाइनल ईयर के मेडिकल छात्र सोनू कुमार, अंकित कुमार, अनूप कुमार (कंकड़बाग पटना), सत्यम (पाटलीपुत्र पटना), प्रीतम (सेमापुर कटिहार), अाशीष (पूर्णिया), मोहित (बाबू टोला, बांका), निखिल (बेली रोड, पटना), सनी (बाजार समिति पटना), शम्स रेजा (पूर्णिया), अादित्य प्रकाश (मुन्नाबाद नवादा), प्रतीक, अनिकेत मिश्रा, इंटर्न अवधेश शफी (मधुबनी), सूरज भारद्वाज, अंशु, इंटर्न प्रवीण, शशि शेखर (घोघरडीहा, मधुबनी), हर्षित कुमार (सिलाव नालंदा), इंटर्न विपिन कुमार, सनी मौर्य, रंजीत कुमार, शुभम कुमार, राजकुमार, संगम कुमार, रोहन कुमार, स्थानीय मायागंज मोहल्ला निवासी पीकेश यादव, मुकेश यादव, बमबम यादव, प्रवीण कुमार, शशि कुमार, अभिमन्यु कुमार, गौतम कुमार, सन्नी कुमार, राजन पासवान, चंदन पासवान को नामजद बनाया गया था। पुलिस की जांच में इनपर लगे अारोप सत्य पाए गए हैं। दूसरी प्राथमिकी 2017 बैच के मेडिकल छात्र प्रतीक कुमार ने मायागंज मोहल्ले के अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में अज्ञात अारोपियों पर केस सत्य पाया गया है। हालांकि अबतक पुलिस इस केस में एक भी अज्ञात का पता नहीं लगा पाई है। जबकि तीसरी प्राथमिकी मायागंज मोहल्ला निवासी मुकेश यादव ने दर्ज कराई थी। इसमें फाइनल ईयर के मेडिकल छात्र सोनू, अनूप, सत्यम, प्रीतम, निखिल, शम्स, विजय, अवधेश, सहनी शौर्य, सुमित, विपिन, संगम, अाशीष, सन्नी, अनुपम, राज, शिव, जयहिन्द, अादित्य, अनिकेत , अर्नव, हर्षित, पिंटू को नामजद अारोपी बनाया गया था। पुलिस की जांच में इन पर लगे अारोप सही पाए गए हैं।


खबरें और भी हैं...