रामजानकी मंदिर निर्माण के लिये हुआ भूमिपूजन
भीखपुर पंचायत के भरवलिया गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को राम जानकी मंदिर (ठाकुरबाड़ी) पर शिक्षिका नीलू सिंह के नेतृत्व में भव्य मंदिर निर्माण के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया। इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीणों ने जय श्रीराम के जयघोष के बीच विधिवत पूजन कर मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया। मौके पर आचार्य विमल दास ब्रह्मचारी श्याम बिहारी सिंह, अरविंद सिंह, रंजीत सिंह, बालदेव सिंह, नगनारायण सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। इस अवसर पर हरकिशन राय, महंत साह, सुनील साह, मंटू साह आदि ने भजन गायन कर ग्रामीणों का मनोरंजन किया।