पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वीमेन अंडर-19 टूर्नामेंट में बिहार ने नागालैंड काे 6 विकेट से हराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अांध्र प्रदेश के कडपा में चल रही महिलाअाें की अंडर-19 वन डे टूर्नामेंट के आठवें मैच में बिहार ने नागालैंड पर जाेरदार जीत दर्ज की। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार की खिलाड़ियाें ने नगालैंड को छह विकेट से हरा दिया। इस टूर्नामेंट में बिहार की यह सातवीं जीत है। इससे पहले सिर्फ एक मैच में बिहार काे हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले चंडीगढ़, अरुणाचल, मिजोरम, मेघालय, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर और नगालैंड के खिलाफ जीत और एक मैच पुडुचेरी से हार मिली है। बिहार का अगला और इस टूर्नामेंट का अंतिम मैच 10 मार्च को मणिपुर से है।

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नगालैंड की टीम निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन का स्कोर खड़ा की। जवाब में बिहार की टीम 43 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाकर मैच जीत लिया। नगालैंड की ओर से बल्लेबाजी करती हुई दीप्ती 6, नाबिला एक, स्वाति त्यागी 85, अन्तिमा तेओतिया 31, सपना 8, गुंजन 2, अर्पणा शून्य और तलरेंला एक रन बनाकर आउट हुई, अलेमिएंला 2 रन बनाकर नाबाद रही। बिहार की ओर से गेंदबाजी करती हुई आर्या ने तीन अाैर साक्षी, कोमल, रचना और तेजस्वी ने एक-एक विकेट प्राप्त की। एक खिलाडी रन आउट की शिकार हुई। बिहार की अाेर से वैदेही यादव ने 39, विशालाक्षी ने 6, श्रुति ने 33 और यशिता ने 25 रन बनाए जबकि ममता 25 और हर्षिता ने 9 रन बनाकर नाबाद रही।

खबरें और भी हैं...