पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
पटना. पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत पूरे बिहार में लोग हर्षोल्लास के साथ होली मना रहे हैं। लोग एक-दूसरे को रंगों में सराबोर कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग महावीर मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह पवित्र त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली की विशेषता यह है कि बिना किसी भेदभाव के लोग एक-दूसरे के प्रति प्रेम-सद्भाव रखते हैं। होली सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है।
पटना के राजनीतिक गलियारे में भी होली का रंग दिख रहा है। कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा अपने घर पर होली मना रहे हैं। यहां सुबह से ही गाजे-बाजे के साथ लोग जुटे हैं और होली के गीत गा रहे हैं।
तेज प्रताप यादव अपने 2 एम स्टैंड रोड स्थित आवास पर होली मना रहे हैं। उन्होंने कुर्ता फाड़ होली खेलकर अपने पिता द्वारा खेली जाने वाली होली की यादें ताजा की। सुबह से दोपहर तक तेज प्रताप दोस्तों व पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलते रहे। इसके बाद राबड़ी आवास पहुंचे और मां से आशीर्वाद लिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.