पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. हथियारबंद अपराधियों ने मंगलवार की रात करीब 8 बजे छात्र जदयू के उपाध्यक्ष कन्हैया कौशिक और उसके दोस्त चंदन कुमार को गोली मार दी। दोनों को गोली मारने के बाद अपराधी भाग गए।
घटना शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के महेश नगर रोड नं. 5 में घटी। साथ मौजूद छात्रों ने गंभीर रूप से घायल कन्हैया और चंदन को बाइक से अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान कन्हैया की मौत हो गई। चंदन की हालत खतरे से बाहर है। कन्हैया के साथियों ने आरोप लगाया है कि हत्या पोस्टर पर नाम नहीं छपने के विवाद में की गई है। पुलिस ने अमरकांत झा और धर्मेद्र को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी कुश फरार है।
वारदात के बाद मौके पर डीएसपी राजेश सिंह प्रभाकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.