पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
पटना। विधानमंडल का बजट सत्र पूरी बैठक के पहले खत्म होगा। हालांकि इसका अंतिम निर्णय सोमवार को कार्यमंत्रणा समिति और सर्वदलीय बैठक के बाद लिया जाएगा। बैठक में सत्र का समय से पहले अवसान करने पर विचार होगा। लेकिन सत्रावसान के पहले इसकी औपचारिकताएं पूरी करना आवश्यक है। विचार है कि 16 मार्च को ही कुछ अवधि बढ़ाकर इसका अवसान कर दिया जाए। इसके लिए विधानसभा की ओर से सभी दलों के नेताओं से बात की जा रही है। माना जा रहा है सारे दल इस पर सैद्धांतिक रूप से सहमत भी हैं।
24 फरवरी से शुरू हुए विधानमंडल के बजट सत्र 31 मार्च तक होना है। इस तरह अभी सत्र की 12 बैठकें और होनी हैं। हालांकि राज्य सरकार का बजट, तृतीय अनुपूरक बजट पारित हो चुका है, लेकिन विभागवार बजट पारित करने की प्रक्रिया चल रही है।
इसके तहत अभी तक कृषि, पशु-मत्स्य संसाधन, गन्ना उद्योग, सूचना एवं जनसंपर्क, जल संसाधन, शिक्षा, सूचना प्रवैधिकी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, समाज कल्याण, नगर विकास व आवास, पीएचईडी, योजना एवं विकास, आपदा प्रबंधन विभाग का बजट पारित हो चुका है। अन्य विभागों के बजट के लिए 16 से 24 मार्च तक का दिन आरक्षित था। इसके अलावा 26-31 मार्च के बीच राजकीय विधेयक व अन्य राजकीय कार्यों के साथ गैर सरकारी संकल्प पारित किये जाने थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.