पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
नवादा. बिहार के नवादा जिले में पत्नी को रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना वारसलीगंज थाना क्षेत्र के कोचगांव के मांझी टोला की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छोटे भाई को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम मांझी टोला निवासी विपिन मांझी ने अपने छोटे भाई गौतम मांझी की पत्नी को रंग लगा दिया था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरू हो गया। गौतम ने धारदार हथियार से बड़े भाई का गला रेत डाला। पुलिस ने विपिन की पत्नी ऊषा देवी के बयान पर गौतम के खिलाफ केस दर्ज किया है। गौतम को उसके ससुराल पैंगरी गांव से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.