पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
पटना. गोपालपुर थाना क्षेत्र के श्रीपतपुर में मंगलवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान नाम अनोज कुमार के रूप में हुई है। वह श्रीपदपुर गांव का रहने वाला था।परिजनों ने पुलिस को दिए आवेदन में हत्या का आरोप विकास पर लगाया है। विकास भी श्रीपतपुर गांव का रहने वाला है। विकास रेप के एक मामले में आरोपी है। वह जेल में बंद था। कुछ दिन पहले ही जेल से निकला था। उसका अनोज के साथ विवाद था।
हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस अधिकारियों द्वारा काफी समझाने पर लोग सड़क जाम हटाने को राजी हुए। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या का आरोपी विकास फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.