पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Bihar Politics Deputy CM Sushil Raised Question On RJD Candidate, Said ticket Decision To Be Set From Jail

सुशील मोदी ने राजद उम्मीदवार पर उठाए सवाल, कहा- आज भी जेल से ही तय होता है टिकट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुशील मोदी, उप मुख्यमंत्री, बिहार। - Dainik Bhaskar
सुशील मोदी, उप मुख्यमंत्री, बिहार।
  • उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर बोला हमला
  • 'राजद ने एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया, जिसे राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सीनियर सदस्य भी नहीं जानते'

पटना. उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद के राज्यसभा उम्मीदवार पर सवाल उठाया है और दावा किया है कि आज भी वहां सबकुछ जेल से ही तय होता है। गुरुवार को ट्वीट कर कहा है कि राजद ने एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया, जिसे राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सीनियर सदस्य भी नहीं जानते।
राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार तय करना किसी पार्टी का आंतरिक मामला है लेकिन लगता है कि राजद ने इसके लिए कोई लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं अपनायी। वे सड़क पर लोकतंत्र बचाने का नाटक तो खूब करते हैं लेकिन किसको टिकट मिलना है, यह जेल से तय करते हैं।


मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद ने जब कुली-चपरासी की नौकरी देने और रेलवे के होटल के बदले लोगों की जमीन लिखवा लेने में संकोच नहीं किया, तो वे एमपी-एमएलए-एमएलसी के टिकट केवल धरना-प्रदर्शन करने वाले जमीनी कार्यकर्ताओं को कैसे दे सकते हैं? जनता देख रही है कि लोकतंत्र को गरीबों की झोली से छीन कर अमीरों की हवेली में कौन पहुंचा रहा है। लालू यादव आज जेल में भले हैं, लेकिन सबकुछ आज भी वहीं से तय होता है।

खबरें और भी हैं...