अमेरिका-कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में भी बिहारियों ने जमकर खेली होली
भारत के साथ-साथ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में भी होली की खूब धूम रही। होली के दिन अमेरिका का वर्जीनिया बीच बिहार और झारखंड के लोगों से खचाखच भरा हुआ था। वहां का नजारा देखने लायक था। ऐसा लग रहा था मानो हम अपने पटना में ही होली का आनंद ले रहे हों। बिहारी प्रवासियों ने होली खेलने के साथ-साथ लजीज व्यंजनों का भी खूब लुत्फ उठाया। बिहार के विभिन्न शहरों के लोगों ने मलपुआ, कचौड़ी, पुलाओ, गुलाब जामुन आदि जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों से होली के रंग को और परवान चढ़ाया। सारा माहौल गुलाल के रंग से रंगारंग हो गया। ऑस्ट्रेलिया में पटना के निलेश वर्मा ने अपने परिवार और इंडियन दोस्तों के संग होली मनाई तो कनाडा में पटना के शशांक शेखर और उनकी प|ी वंदना, बेटे शनाय और शिवाय ने भी होली खेली। रंगों के बीच जोगिरा सा रा रा.. की भी धूम मची।
अमेरिका
कनाडा
आॅस्ट्रेलिया
बच्चों ने भी की मस्ती
यंगस्टर्स के साथ-साथ नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी जमकर होली का आनंद उठाया। उनके लिए भी अपनी संस्कृति को जानने का बेहतर अवसर था। बच्चों को हरे, पिले, लाल गुलाल उड़ाते देख उनके माता-पिता भी खूब खुश थे। रंग खेलने से पहले बच्चों को हिरण-कश्यप और प्रह्लाद की गाथा सुनाई गई और इस महान पर्व का उन्हें संदेश दिया गया। इस दौरान सभी ने पर्यावरण और खुद का ध्यान रखते हुए अॉर्गेनिक गुलाल और अबीर से होली खेली। होली खेलने वालों में रांची से अभिषेक, कंचन पाठक, पटना से अनुपम झा, प्रभात, चैतन्य, संजीव कुमार, संध्या कुमार, सुमित कुमार महतो, वंदना राय, विवेक गुप्ता आदि शामिल थे।