बाइक रैली निकाल महिला सुरक्षा का दिया संदेश
empowerment
बाइक रैली का हुआ आयोजन
इनर व्हील क्लब पाटलिपुत्रा की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार और विभिन्न संस्थाओं की ओर से किए जाने वाले कार्य और महिलाओं तक पहुंचने वाले लाभ के बारे में चर्चा हुई। इस मौके पर बाइक रैली का आयोजन किया गया, जो डाक बंगला होते हुए नारायण प्लाजा पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष नीलू अरोड़ा ने कहा कि महिलाओं की मजबूती से परिवार और समाज को भी शक्ति मिलती है।
सम्मान दिलाने के लिए वीमेन ऑन व्हील्स ड्राइव रैली
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल, पटना की ओर से रविवार को एग्जीबिशन रोड स्थित नारायण प्लाजा में ‘वीमेन ऑन व्हील्स ड्राइव’ का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं के प्रति बराबर सम्मान व आदर की भावना पर लोगों का ध्यान आकर्षित करना था। दूरदर्शन की पूर्व निर्देशिका र|ा पुरकायस्थ ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली लगभग तीन किलोमीटर तक चली। इसमें विभिन्न लायंस क्लब, इनर व्हील क्लब, भारत विकास परिषद व अन्य संगठन की महिलाएं और विभिन्न शिक्षण संस्थानों की बालिकाओं ने भाग लिया। सभी का स्वागत तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा चंचल बैंगानी ने किया। इस दौरान संस्था की ओर से पद्मश्री डॉ. शांति जैन और विमल जैन को सम्मानित भी किया गया। मुख्य वक्ता बीना गुप्ता, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष विजय सिंह बोथरा, मंत्री मनोज बैंगानी आदि उपस्थित थे।
महिलाओं की रैली
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को बोलो जिंदगी फाउंडेशन और स्कॉलर्स एबोड की ओर से ईको पार्क के समीप ‘राइड फॉर वीमेंस सेफ्टी\\\' बाइक रैली का आयोजन किया गया। इसमें शहर की लगभग 20 महिलाओं ने भाग लिया, जिसमें वर्किंग वीमेन भी शामिल थीं। इसके जरिए उन्होंने महिला सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। यह रैली इको पार्क गेट नंबर-1 से शुरू होकर गांधी मैदान, बस स्टैंड के पास समाप्त हुई। इस रैली को साइकिल से पूरे देश का भ्रमण करने वाली सोशल एक्टिविस्ट तबस्सुम अली लीड कर रही थीं। फाउंडेशन के संस्थापक राकेश सिंह ‘सोनू’ ने बताया कि पिछले वर्ष उनकी संस्था की ओर से महिला ऑटो-रिक्शा चालकों को प्रोत्साहित करने के मकसद से ऑटो-रिक्शा स्वाभिमान रैली का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम प्रभारी प्रीतम कुमार ने रैली में शामिल सभी महिलाओं का स्वागत किया। इस रैली में तबस्सुम अली, नूतन कुमारी, हिना, अमरूता सोनी, राधा कुमारी, रेखा, राधा सिन्हा, मिनाक्षी, काकोली, हिमांशु मूंचाल, किरण कुमारी, अर्चना झा, मिंकी सिन्हा, शिखा सोनिया, रजनी कुमारी, बिन्नी बाला, शर्मिष्ठा मित्रा, अर्चना कुमारी आदि शामिल हुईं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महिला थाना, पटना की थानाध्यक्ष आरती जायसवाल, विशिष्ट अतिथि स्कॉलर्स एबोड की प्रिंसिपल डॉ. बी प्रियम, र|ा पुरकायस्थ, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।