सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा जख्मी
पटना सिटी | दीदारगंज थाना क्षेत्र के कसारा के पास 10 मार्च को भारी वाहन के धक्के से बाइक सवार 40 वर्षीय दीदारगंज के कच्ची दरगाह निवासी धर्मेद्र सिंह की मौत हो गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि बाइक पर नागेश्वर प्रसाद सवार थे, जो हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं एक अन्य घटना में बाइपास थाना क्षेत्र एनएच-30 मिश्र पेट्रोल के पास एक कार गड्ढे में पलट गयी। कार में आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे। सभी सवार लोग बाल-बाल बचे हैं। कार रूपक कुमार चला रहे थे। ट्रैफिक थानाध्यक्ष कुमार वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों ही मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।