पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आंदर में बाइक सवार नकाबपोशों ने बंधन बैंककर्मी से लूटे 74 हजार, माेबाइल भी ले गए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भवराजपुर हाईस्कूल के पास गुरुवार को दिनदहाड़े दो बाइक पर सवार हथियारबंद चार अपराधियों ने आंदर बंधन बैंक शाखा के डीबीओ से 74,000 हजार रुपए और एचएचडी मशीन व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित उपेंद्र कुमार राम छपरा के रसूलपुर थानाक्षेत्र के अतरशन का रहनेवाला है। वर्तमान में बंधन बैंक आंदर शाखा में डीबीओ पद पर पिछले 7 महीने से कार्यरत है।

तीन गांवों से रुपए कलेक्शन कर जा रहा था बैंक

आंदर पुलिस को दिए आवेदन में उपेन्द्र राम ने बताया कि वह सुबह में 8:00 बजे बेलही में पहला कलेक्शन करने के बाद दूसरा कलेक्शन करने के लिए 9:00 बजे भवराजपुर पहुंचा था। दोनों जगहों का कलेक्शन लेकर वह तीसरे ग्रुप से कलेक्शन के लिए ग्राम गोठी में जा रहा था। उसी समय सुबह 10:30 के आसपास वह भवराजपुर हाई स्कूल के पास पहुंचे थे। उसी समय दो मोटरसाइकिल पर सवार चार नकाबपोश अपराधी पश्चिम की तरफ से आए और तमंचे का भय दिखा कर मारने लगे। इसी दौरान रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। जाते-जाते अपराधियों ने बाइक से चाबी भी निकाल ली और फेंक दिया। बाद में सभी अपराधी बाइक पर सवार होकर और पश्चिम दिशा की तरफ भाग निकले। आंदर थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

खबरें और भी हैं...