पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाजपा ने कहा- राज्यसभा के बहाने राजद ने कांग्रेस को औकात दिखाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना | भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि राज्यसभा टिकट को लेकर राजद ने कांग्रेस को एक बार फिर से बिहार की राजनीति में उसकी औकात दिखा दी है। यहां तक कि राजद ने बिहार कांग्रेस प्रभारी की चिट्ठी को फर्जी तक बता दिया। किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के लिए इससे ज्यादा शर्म की बात कुछ और नहीं हो सकती कि उससे कहीं छोटी पार्टी उसके राष्ट्रीय नेता को खुलेआम फर्जी कहे। लेकिन कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन, अब इतने नीचे स्तर तक जा पहुंचा है कि बार-बार होने वाली बेइज्जती के बावजूद वह राजद का साथ छोड़ने की बजाए और ज़ोर से चिपकने लगती है।
खबरें और भी हैं...