पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मंडल व बूथ स्तर पर जारी रहेगा भाजपा का अभियान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना|भाजपा के बड़े सम्मेलन और प्रशिक्षण शिविर स्थगित होने के बाद भी पार्टी की मंडलस्तरीय छोटी बैठकें होती रहेंगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने यह निर्देश दिया है। पार्टी मंडल व बूथ स्तर पर संगठन से जुड़ा अपना अभियान और अन्य सारी गतिविधियों को जारी रखेगी। हालांकि पार्टी ने राजगीर शिविर के साथ ही जिला व क्षेत्रीय स्तर पर चल रहे कार्यशालाओं को भी तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। डॉ. जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ता ऐसी भीड़ या समूह से बिलकुल बचे जिसमें 50 या उससे ज्यादा लोग उपस्थित हों। डॉ. संजय जायसवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रदेशवासियों से कोरोना से घबराने की जगह इससे बचाव के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है।
खबरें और भी हैं...