पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बड़े नालों की अाज से होगी उड़ाही, 5 जून तक पूरा करने का लक्ष्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बड़े नालाें की उड़ाही गुरुवार से हाेगी। इसे 15 जून तक पूरा करने का लक्ष्य है। पहले 31 मई तक ही इसे पूरा करना था, लेकिन निविदा में देरी की वजह से 15 दिनाें का समय बढ़ गया। निगम प्रशासन के सामने 80 दिनों में नाला उड़ाही की चुनाैती है।

गड़बड़ी होने पर एजेंसी पर होगी कार्रवाई

सभी वार्डों के सफाई निरीक्षक अाैर अंचलों के सिटी मैनेजर को उड़ाही के दौरान लगातार जायजा लेने का निर्देश दिया गया है। वे किसी प्रकार की कोताही देखेंगे तो इसकी रिपोर्ट करेंगे। संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई होगी। नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने कहा कि अभियान में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं आने दी जाएगी। नालों की सफाई का कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा। छोटे नालों की सफाई का कार्य 1 मार्च से शुरू हो चुका है।

आज से नालों से हटेगा अतिक्रमण

पटना | जिला प्रशासन ने 12 से 21 मार्च तक नालाें से अतिक्रमण हटाने के लिए दाे टीमाें का गठन किया है। पहली टीम का नेतृत्व डीसीएलअार पटना अाैर दूसरी टीम का डीसीएलअार मसौढ़ी कर रहे हैं। डीसीएलअार पटना के नेतृत्व वाली टीम मलाही पकड़ी से याेगीपुर नाले से अवैध अतिक्रमण काे हटाएगी। वहीं, डीसीएलअार मसौढ़ी के नेतृत्व वाली टीम प्रेमचंद गाेलंबर के पास सैदपुर नाले से अतिक्रमण हटाएगी।

अंडरग्राउंड नालों की भी होगी सफाई

राजधानी के नौ बड़े नालों में आनंदपुरी, सैदपुर से शनिचरा, योगीपुर संप हाउस से बाइपास होते पहाड़ी तक, नंदलाल छपरा से मीठापुर तक बाइपास के किनारे, नंदलाल छपरा से पहाड़ी, कुर्जी, दीघा-आशियाना रोड और एयरपोर्ट से राजधानी वाटिका होते अशोक राजपथ तक सर्पेंटाइन व मंदिरी नाला की उड़ाही हाेगी। इसके अलावा बोरिंग कैनाल रोड नाला, एसके पुरी नाला, बीएमपी से आशियाना मोड़ नाला और सीडीए बिल्डिंग से नाला रोड अंडरग्राउंड नाला की उड़ाही का कार्य होना है। इन नालों के सफाई कार्य को नगर निगम के विशेषज्ञ इंजीनियरों की देखरेख में पूरा कराया जाएगा, ताकि पानी की निकासी की व्यवस्था बेहतर हो सके।
खबरें और भी हैं...