पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दर्शकों से सूनी अवॉर्ड्स नाइट में खूब थिरके बॉलीवुड सितारे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना, रविवार 15 मार्च , 2020 . 04

Glamour

अपनी फिल्म के निर्देशक से बढ़ी एक्ट्रेस की दोस्ती

इंडस्ट्री में फिल्म फैमिली से एक एक्ट्रेस ने हाल ही में कदम रखा है। बड़े-बड़े प्रोजेक्ट उसके हाथों में हंै। खुद इंडस्ट्री के एक बड़े फिल्ममेकर उनके प्रोजेक्ट को मैनेज कर रहे हैं। काम दिलवाने में पूरी मदद भी कर रहे हैं। वह एक्ट्रेस काम को संजीदगी और गंभीरता से भी ले रही हैं, पर साथ ही उसके दिल लगाने की खबरें भी उसी रफ्तार से आ रही हैं। एक साल पहले तक उसका नाम अपने को एक्टर के साथ जुड़ रहा था। फिल्म की रिलीज बाद भी वह दोनों साथ में गलबहियां करते देखे जाते थे। मगर दोबारा साथ में न करने के चलते साथ समय बिताने का वक्त उन्हें नहीं मिल पा रहा था। अब सुनने को मिल रहा है कि उस एक्ट्रेस की दोस्ती अपनी एक और फिल्म के डायरेक्टर के साथ बढ़ गई है।

कार्तिक आर्यन ने लखनऊ शेड्यूल से लौटते वक्त फ्लाइट के अंदर से ये तस्वीर शेयर कर लिखा... Flying again.
Best of Luck-Now.

#BhoolBhulaiyaa2 #LucknowSchedule

#CoronaStopKarona

#WashYourhands

सलमान भी जारी रख रहे ‘राधे’ की शूटिंग

ye dooriyan

शामिल हुए कई बड़े स्टार्स

इसमें कई बड़े एक्टर एक्ट्रेसेज ने शिरकत की। रितिक, राजकुमार राव व रणवीर सिंह के अलावा, सारा अली खान, अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन, गोविंदा, तारा सुतारिया, नोरा फतेही, सिद्धांत चतुर्वेदी आदि यहां देखे गए। इन स्टार्स के फैशनेबल अंदाज ने यहां सुर्खियां बटोरीं।

Don\\\'t Touch

कपिल शर्मा ने भी फ्लाइट के अंदर से हाथ जोड़ते हुए इशारों-इशारों में वायरस से दूर रहने की सलाह दी। ये तस्वीर शेयर कर उन्होंने लिखा... सावधानी में ही सुरक्षा है।

#Saynotohandshake

Let’s fight

together

back off corona

Say No to Hand Shake

कृति खरबंदा ने मास्क लगाए हुए ये तस्वीर शेयर कर लिखा...‘हम सब एक हैं, आइये इससे मिलकर एक साथ लड़ें। हो सके तो इस समय को उस चीज के लिए इस्तेमाल करें जो खो चुका है।’

पूजा हेगड़े ने जार्जिया के लिए जाने से पहले एयरपोर्ट से इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर शेयर कर लिखा... ‘ये वो चीजें हैं जो मैं फिल्मों से प्यार के चलते करती हूं। जॉर्जिया मैं आ रही हूं। #backoffcorona

कोरोना के डर से हरेक बॉलीवुड सेलेब्रिटी के चेहरे पर मास्क नजर आने लगा है। तस्वीरों में देखें उनके कोरोना फियर के ये मोमेंट्स...

रितेश देशमुख और जेनेलिया की ये फोटो काफी वायरल हैं। इसमें जिम के अंदर रितेश और जेनेलिया एक-दूसरे से हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं।

corona Fear


आमिर को दोस्तों से मिली स्पेशल बर्थडे विशेज


वायरस के डर के बीच भी सलमान कर रहे शूटिंग, मेगा बजट फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग को टाला गया

पहले कोरोना वायरस के डर के कारण ‘अंग्रेजी मीडियम’ को नुकसान हुआ फिर अब खबर है कि फिल्म का एचडी प्रिंट लीक हो गया है। फिल्म को तमिल रॉकर्स और टेलीग्राम पर लीक किया गया है। फिल्म लीक होने का सीधा असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ेगा। वहीं निर्माता दिनेश विजान ने कहा, ‘अंग्रेजी मीडियम’ के सफर को मैं जिंदगीभर याद रखूंगा।’

लीक हुई ‘अंग्रेजी मीडियम’


Actress in trouble

नाना के एनजीओ ने तनुश्री पर ठोका 25 करोड़ की मानहानि का केस


हमेशा साथ देने के लिए कटरीना ने अक्षय को कहा शुक्रिया

15 जनवरी को सोलो रिलीज होगी ‘उधम सिंह’

आयुष्मान संग अब एक्शन थ्रिलर बनाएंगे अनुभव

मीटू कैम्पेन के जरिए नाना पाटेकर पर आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर मुश्किलों में हैं। दरअसल, नाना के एनजीओ ‘नाम फाउंडेशन’ ने 25 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। इस दावे के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने तनुश्री को प्रेस कॉन्फ्रेंस में नाना पाटेकर के नाम और फाउंडेशन के खिलाफ आरोप लगाने से रोक दिया है। पिछले दिनों तनुश्री ने नाना के एनजीओ पर भ्रष्टाचार समेत दूसरे गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद एनजीओ ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। जस्टिस एके मेनन ने ‘नाम फाउंडेशन’ को राहत प्रदान की।

जानकारी के मुताबिक, कोर्ट में तनुश्री कोर्ट में उपस्थित नहीं थीं। न ही उनके वकील समय से कोर्ट पहुंचे।

कटरीना कैफ कई फिल्मों में अक्षय कुमार के साथ काम कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने एक इवेंट के दौरान अक्षय कुमार का शुक्रिया अदा किया। कटरीना ने कहा, ‘मैं अक्षय को धन्यवाद देना चाहूंगी, क्योंकि मेरे कॅरिअर के शुरुआती दिनों में एक सह-कलाकार के तौर पर उन्होंने मुझे अपना भरपूर सपोर्ट दिया। जब भी मैं कोई शॉट देती थी, तो वह मेरे सामने खड़े होकर मेरा उत्साहवर्धन करते थे। उनके कमेंट्स से मुझे अपने अभिनय को सुधारने में मदद मिली है और मैं यह निश्चित तौर पर कह सकती हूं कि वह उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं, जिन्होंने मुझ पर यकीन किया।’

बता दें कि कटरीना एक बार फिर से अक्षय के साथ ‘सूर्यवंशी’ में काम कर रही हैं। यह फिल्म पहले 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है।

विकी कौशल की आने वाली फिल्म सरदार उधम सिंह पर बेस्ड बायोपिक है। यह फिल्म पहले इसी साल 2 अक्टूबर को रिलीज होनी थी, लेकिन अब इसे अब 15 जनवरी 2021 को रिलीज किया जाएगा। खास बात ये है कि इसे सोलो रिलीज होने का मौका मिला है। विकी का फर्स्ट लुक भी आ चुका है।

आयुष्मान खुराना एक बार फिर निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ काम करने जा रहे हैं। यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होगी। फिलहाल इसका टाइटल अभी ओपन नहीं किया गया है। यह फिल्म इसी साल 16 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसके अलावा खबर है कि आयुष्मान ने एक और प्रोजेक्ट ‘स्त्री रोग विभाग’ साइन किया है, इसमें वे एक विशेषज्ञ के किरदार में नजर आएंगे। उनकी ‘गुलाबो सिताबो’ भी जल्द ही रिलीज होगी।

रोकी जा सकती है कई फिल्मों व टीवी शोज की शूटिंग, अर्जेन्ट ज्वॉइंट मीटिंग आज


कोरोना फियर के बीच सलमान खान अपनी फिल्म को पोस्टपोन करने के मूड में नहीं है। वो अपनी फिल्म ‘राधे’ को टाइम पर रिलीज करना चाहते हैं, जिसके चलते वे फिल्म की शूटिंग जारी रख रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, ‘राधे’ के सेट पर सभी तरह की सावधानियां बरती जा रही हैं। कोरोना से बचने के लिए हर तरह के बचाव किए जा रहे हैं। ‘राधे’ की पूरी टीम विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्लूएचओ) द्वारा जारी की गई गाइडलाइन्स का पालन कर रही है। वहीं दूसरे सुपरस्टार आमिर खान भी अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग पंजाब में जारी रखे हैं। वहां भी सेट पर कई तरह की सावधानियां बरती जा रही हैं। पूरे सेट को बार-बार सैनिटाइज किया जा रहा है।

इसी के साथ कई अन्य फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है और रिलीज डेट चेंज कर दी गई है। बता दें कि रणबीर और आलिया स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग को भी टाल दिया गया है। फिल्म की शूटिंग को अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। शहिद कपूर ने भी शनिवार को ट्वीट कर कहा कि उनकी आने वाली फिल्म ‘जर्सी’ की शूटिंग को कोरोना वायरस के मद्देनजर रोक दिया गया है। पूरी यूनिट मुंबई वापस लौट रही है। वहीं अर्जुन कपूर और परिणीति स्टारर फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है। दूसरी तरफ जॉन अब्राहम स्टारर ‘मुंबई सागा’ के आखिरी चार दिनों की शूटिंग बची है और मेकर्स सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए शूटिंग पूरी कर रहे हैं। अमित साध भी दो महीने की एक्टिंग वर्कशॉप के लिए हाल में ही अमेरिका गए थे, लेकिन ग्लोबल स्तर पर चल रहे कोरोना वायरस के डर की वजह से वो 2 दिन में ही इंडिया लौट आए।

को रोना वायरस के कहर के चलते रविवार को फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग बंद किए जाने पर फैसला लिया जा सकता है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉयज, इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन (इंपा) और वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन (विफपा) के पदाधिकारियों की एक अर्जेंट जॉइंट मीटिंग इंपा के अंधेरी स्थित ऑफिस में रविवार 15 मार्च को दोपहर साढ़े तीन बजे आयोजित की जा रही है। शूटिंग रोकने के अलावा इस बैठक में इस बात की भी संभावना तलाशी जाएगी कि आखिर बिना शूटिंग बंद किए भी क्या सुरक्षा के उपाय हो सकते हैं। इस बैठक के बाद सोमवार को एफटीपीसी और ब्रॉडकास्टरों की एक बैठक आयोजित की जा रही है।

सारा की खास ड्रेस


मनीष मल्होत्रा को यहां बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए अवॉर्ड तो मिला ही साथ ही यहां बिखरे फैशन के अधिकतर रंग उनके द्वारा डिजाइन ड्रेसेज के ही थे।

यूथ जैसे एनर्जेटिक ऋतिक

बेस्ट फिल्म आर्टिकल 15

व्यूअर च्वॉइस रणवीर सिंह,

बेस्ट एक्टर गली बॉय

व्यूअर च्वॉइस आलिया, गली बॉय
बेस्ट एक्ट्रेस

बेस्ट एक्टर फीमेल तापसी पन्नू,बदला

बेस्ट आॅनस्क्रीन पेयर सिद्धांत चतुर्वेदी व रणवीर सिंह

बेस्ट डेब्यू सिद्धांत चतुर्वेदी

यहां कुछ आइकॉनिक सुपरस्टार्स को ट्रिब्यूट दिया गया। इसमें शम्मी कपूर के ‘ओ हसीना जुल्फों वाली’, ‘जितेन्द्र के नैनों में सपना’, मिथुन के ‘आई एम ए डिस्को डांसर’ आदि गीतों पर डांस किए गए।

रणवीर ने हमेशा की तरह ही यहां भी अपना ऊर्जावान रूप दिखाया। उन्होंने फ्लाइंग डिस्को बॉल पर यहां एंट्री की।

असल में यह ड्रेस नहीं थी, बल्कि उनकी प्रस्तुति के दौरान जूनियर डांसर्स ने फर के पीसेज को उनके इर्द-गिर्द घेरकर गाउन जैसा बना दिया था।

सारा की प्रस्तुति के दौरान उनकी एक विशाल गाउन ने खास चर्चाएं बटोरीं। नौ फुट ऊंची इस गाउन को लोग आश्चर्य से देखते रह गए।

ऋतिक ने अपने हिट सॉन्ग्स ‘घुंघरू’, ‘सेनोरिटा’, ‘धूम मचाले’, ‘जय-जय शिव शंकर’, ‘इक पल का जीना’, ‘तू-तू तू मेरी मैं तेरा,’ ‘कहो ना प्यार है’ आदि पर कदम थिरकाए। 46 साल की उम्र में भी अपने मूव्स से वह युवाओं को टक्कर देते नजर आए।

बॉलीवुड के एक बड़े अवाॅर्ड्स समारोह माने जाने वाले जी सिने अवार्ड्स नाइट का आयोजन विगत रात हुआ। कोरोना की महामारी के खतरे को देखते हुए इस बार इस पुरस्कार में दर्शकों का प्रवेश वर्जित रखा गया। दर्शकों की गैरमौजूदगी के बावजूद यहां कई बॉलीवुड सुपरस्टार्स आए और मंच पर अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस दीं।

पूरे कार्यक्रम को बतौर टेलिविजन इवेंट शूट किया गया। इसमें रणवीर सिंह ने व्यूअर च्वॉइस बेस्ट एक्टर का और आलिया भट्‌ट ने व्यूअर च्वॉइस बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। इसके अलावा तापसी पन्नू को ‘बदला’ में उनकी परफॉरमेंस के लिए बेस्ट एक्टर फीमेल की ट्रॉफी मिली। बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड सिद्धांत चतुर्वेदी ने जीता।

‘स्त्री’ फिल्म में कॉमेडी का नया डोज देने वाले अपारशक्ति खुराना और राजकुमार राव ने इस समारोह को मिलकर होस्ट किया। ऋतिक रोशन ने जब मंच पर अपनी प्रस्तुति देना शुरू की तो इसमें सहयोगी जूनियर डांसर्स की मदद से कार्निवाल जैसा माहौल बना दिया गया। ऋतिक के डांस के साथ ही इस आयोजन का ग्रांड फिनाले एक्ट हुआ। इससे पहले रणवीर सिंह ने भी मंच पर गोविंदा के गानों पर डांस किया।

कोरोना की वजह से दर्शकों का प्रवेश था वर्जित, पूरे कार्यक्रम को केवल टेलीविजन इवेंट के तौर पर शूट किया गया

honest statement

कार्तिक आर्यन इन दिनों ‘भूल भुलैया 2’ और ‘दोस्ताना 2’ की शूटिंग में बिजी रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक दिली इच्छा जताई है। उन्होंने कहा...‘मैं संजय लीला भंसाली, शूजीत सरकार और जोया अख्तर के साथ काम करना चाहता हूं।

मैं अपनी सक्सेज को उस दिन सीरियसली ले लूंगा, जिस दिन मुझे डायरेक्टर्स की अपनी विश लिस्ट में से किसी का भी फोन आता है। मैं फौरन उनके साथ एक प्रोजेक्ट साइन कर लूंगा।’ बता दें कि फिलहाल कार्तिक ने ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग रोक दी है।

‘भंसाली-जोया का फोन आने पर खुद को मानूंगा सफल’

greetings...

आयुष्मान ने भी आमिर को अपनी प्रेरणा बताते हुए उनके साथ एक तस्वीर शेयर की।


कॉमेडियन कपिल भी इस मामले में पीछे नहीं रहे। कपिल ने लिखा, हैप्पी बर्थडे आमिर भाई, तंदुरुस्त रहिए और हमेशा अपने टैलेंट से दुनिया को एंटरटेन करते रहिए। आप हमारा गौरव हैं।’

आमिर खान ने शनिवार को अपना 55वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें स्पेशल तरीके से बर्थडे विश किया। ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर के साथ काम कर रहीं करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें आमिर फ्लाइट में अपनी तकिया पकड़े सो रहे हैं। ये तस्वीर करीना ने चुपके से ली है। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘मेरे फेवरेट को स्टार बनने वाले हैं आमिर।’

वहीं अजय देवगन ने भी आमिर को ट्विटर पर बर्थडे विश करते हुए लिखा, मेरे और काजोल के लकी चार्म आमिर को जन्मदिन की बधाई’। दोनों ने फिल्म ‘इश्क’ में साथ काम किया था।

loud खबरी

gossip column

सुपरस्टार्स को ट्रिब्यूट

इनको मिले अवॉर्ड्स

टिपिकल रणवीर

corona

social media

stuff from the...
खबरें और भी हैं...