अधिकार के लिए ब्राह्मण समाज चलाएगा अभियान
पटना| ब्राह्मणाें की उपेक्षा के खिलाफ व हक-अधिकार के लिए अभियान चलाएगा राजनीतिक समन्वय मंच। बुधवार काे बिहार के कई ब्राह्मण संगठनाें की संयुक्त बैठक में राजनीतिक समन्वय मंच का गठन हुअा। खाजपुरा शिव मंदिर के पास अशाेक नगर में बैठक में अागामी विधानसभा चुनाव काे लेकर चर्चा हुर्इ। अध्यक्षता मंच के संयाेजक ईं अाशुताेष कुमार झा ने की अाैर कहा कि कम से कम 100 विधानसभा क्षेत्राें में ब्राह्मणाें की इतनी संख्या है कि हम चुनावी परिदृश्य बदल सकते हैं। बावजूद इसके तीन दशक से ब्राह्मण समाज उपेक्षित है। एेसे में इस बार के चुनाव में उन 100 सीटाें पर प्रत्याशी उतारने का एेलान भी किया। डाॅ. सुभाष पाण्डेय ने कहा कि हमारा समाज हमेशा से सभी काे साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है। समाैके पर विजय मिश्रा, कमलेश द्विवेदी, रजनीश पाण्डेय, अनिल तिवारी, सुधा अाेझा, सुधा मिश्रा, रमण कुमार झा, प्रमाेद अाेझा, जितेंद्र चाैबे, प्रभा देवी, मनीष मिश्रा, ब्रज माेहन झा, संताेष तिवारी अादि उपस्थित थे।