पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बहन के अपहरण का विरोध करने पर भाई की हत्या, पिता की हालत गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जगदीशपुर गांव में रविवार की रात बारात में आर्केस्ट्रा में आई युवती का अपहरण अपराधियों ने कर लिया। इसका विरोध युवती के भाई और पिता ने की तो अपराधियों ने गोली मारकर उसके भाई की हत्या कर दी। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। मृतक राजा कुमार था। जबकि घायल पिता विश्वनाथ हैं। बताते चलें कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोरा खास गांव निवासी राजेन्द्र राम के पुत्र की बारात जीबी नगर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी वीरबहादुर राम के घर आई थी। इसमें भगवानपुर थाना क्षेत्र के ज्योति आर्केस्ट्रा था। इसी दौरान स्काॅर्पियो से आए हथियारबंद अपराधियों ने ज्योति नामक युवती का अपहरण हथियार के बल पर कर लिया। इसका विरोध इसी जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के मर्दनपुर गांव निवासी व आर्केस्ट्रा संचालक सह नर्तकी के पिता विश्वनाथ प्रसाद तथा उनका भाई राजा कुमार प्रवीण कुमार उर्फ कल्लू सिंह ने किया। इसपर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। गया। लाश को परिजनों को सौंप दिया।

एक आरोपित गिरफ्तार

जीबीनगर ,बसंतपुर व भगवानपुर थाना पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने भगवानपुर थाना क्षेत्र के चोरमा गांव निवासी राहुल श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया।

घायल के बयान पर एफआईआर दर्ज

घायल विश्वनाथ प्रसाद के बयान पर जीबीनगर थाने में छपरा सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी गांव निवासी आनंद सिंह ,भगवानपुर थाना क्षेत्र के चोरमा गांव निवासी राहुल श्रीवास्तव, रतन पड़ौली गांव निवासी गुलफाम व साहसा गांव निवासी सुभाष प्रसाद तथा दो- तीन अज्ञात के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।

अस्पताल में भर्ती घायल पिता।
खबरें और भी हैं...