पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
भागलपुर. नारायणपुर में एनएच-31 पर बुधवार देर शाम बेगूसराय से भागलपुर आ रही बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में ट्रक चालक सहित दो की मौत हो गई। वहीं 19 यात्री घायल हो गए। मृतक ट्रक चालक किशन शर्मा गोरखपुर का रहने वाला था। वहीं, एक अन्य मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
यात्रियों ने बताया कि बस चालक की लापरवाही से दुर्घटना हुई। घटना के बाद बस चालक और खलासी फरार हो गए। पुलिस दोनों का पता लगा रही है। घटना की सूचना पर भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को पीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है।
वहीं, दुर्घटना की सूचना पर बीडीओ अजय प्रकाश राय, सीओ रामजी पासवान, पंसस राजेश यादव, प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव, नगरपारा उत्तरी पंचायत के मुखिया नरेन्द्र कुमार नीरज आदि मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.