बिजनेस पार्टनर को बंधक बनाकर पीटा
खगौल। अपने बिजनेस पार्टनर को धमकाकर दो लाख के चेक पर जबरन साइन कराने का मामला सामने आया है। शुक्रवार की इस संबंध में जहानाबाद के राम कुमार ने बताया कि उसे सुबह फोन कर उसके बिजनेस पार्टनर दानापुर स्टेशन के पास बुलाया। उसका पार्टनर पटना के पटेल नगर का रहने वाला पप्पू सरकार है। आरोप है कि पप्पू ने उसे रेलवे न्यू कॉलोनी स्थित वी.एन.शर्मा इंस्टीच्युट के पीछे रेलवे के आउट हाउस में बंधक बना कर रखा। वहां उसके साथ दो लाख रुपए के लिए मारपीट की गई। फिर उससे जबरदस्ती दो लाख का चेक ले लिया गया। मारपीट के कारण राम कुमार का सिर भी फट गया। घटना की सूचना मिलने के बाद खगौल के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश पीड़ित व्यक्ति को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गए।