- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Patna News By The End Of The Month The Investigation Of Corona Swine Flu And Bird Flu Will Begin In The Virology Lab Of Pmch
माह के अंततक पीएमसीएच की वायरोलॉजी लैब में ही होने लगेगी कोरोना, स्वाइन फ्लू और बर्ड फ्लू की जांच
पीएमसीएच के वायरोलॉजी लैब में भी कोरोना वायरस की जांच जल्द शुरू होगी। इसके लिए अाईसीएमअार ने रियल टाइम पीसीअार मशीन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। कोटेशन मंगाया गया है। मशीन की कीमत 10 लाख से 15 लाख रुपए है। मशीन खरीदने का पैसा भी अाईसीएमअार (इंडियन काउंसिल अाॅफ मेडिकल रिसर्च) ही देगा। यह जानकारी माइक्रोबायोलॉजी विभाग के हेड डॉ. सत्येंद्र नारायण सिंह ने दी।
रियल टाइम पीसीअार मशीन की कीमत 10-15 लाख : उन्होंने बताया कि रियल टाइम पीसीअार मशीन की कीमत 10 लाख से लेकर एक करोड़ रुपए तक है। पर वायरोलॉजी लैब में 10 से 15 लाख की पीसीअार मशीन से इन बीमारियों की जांच हो जाएगी। इस महीने के अंततक इसके इंस्टाॅल होने की उम्मीद है। इसके बाद वायरोलॉजी लैब में कोरोना वायरस के साथ ही स्वाइन फ्लू, बर्ड फ्लू अादि की भी जांच संभव हो सकेगी।