पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण का पंचायतों में 16 से 24 तक लगेगा शिविर
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशन धारियों के जीवन प्रमाणीकरण का कार्य पंचायतों में शिविर लगाकर किया जाएगा। इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार ने कर्मियों को पंचायतवार प्रतिनियुक्ति कर आवश्यक दिशा निर्देशित किया है। यह शिविर 16 मार्च से 24 मार्च तक पंचायत वार निर्धारित की गई है। इस कार्य में पंचायत सचिव, कार्यालय सहायक और विकास मित्र को लगाया गया है। शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशन धारियों का जीवन प्रमाणीकरण कार्य फिगरप्रिट/आयरिश स्कैनर के माध्यम से होगा। साथ ही प्रमाणीकरण कार्य के दौरान पेंशनधारियों का उनके नाम के साथ फोटो भी लिया जाएगा। फिगरप्रिट और आयरिश स्कैनर के माध्यम से प्रमाणीकरण संभव नहीं हो पाने अर्थात असफल होने पर भौतिक सत्यापन किया जा सकेगा। इस कार्य में पंचायत सचिव, कार्यालय सहायक और विकास मित्र को लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 मार्च को पंचायत भवन कैथवली, 17 मार्च को पंचायत भवन बड़गांव, 18 मार्च को पंचायत भवन बड़कामांझा,19 मार्च को पंचायत सरकार भवन इंग्लिश, 20 मार्च को सामुदायिक भवन बिलासपुर, 21 मार्च को पंचायत भवन कबीरपुर, 23 मार्च को लोहिया भवन सेमरा और 24 मार्च को पैक्स भवन सेवतापुर में पूर्वाहन 10 बजे से संध्या 5 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जनगणना के लिए 16 मार्च से दिया जाएगा फील्ड ट्रेनरो को प्रशिक्षण
सीवान: जनगणना -2021 को लेकर फील्ड ट्रेनरों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण 16 मार्च प्रारंभ होगा। इस दौरान मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना तथा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अद्यतनीकरण हेतू तीन समूहों में प्रशिक्षण टाउन हॉल में होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सांख्यिकी पदाधिकारी रवि रंजन राकेश ने बताया है कि 16 मार्च से 20 मार्च, 23 मार्च से 27 मार्च और 2 अप्रैल से 7 अप्रैल तक प्रशिक्षण आयोजित की जाएगी। मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना तथा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अद्यतनीकरण हेतू तीन समूहों में प्रशिक्षण टाउन हॉल में होगा।