पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

10 दिन तक किसी भी ट्रेन में नहीं मिल रही सीट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के मौके पर घर आए लाेग फिर से परदेश लौटने लगे हैं। लेेकिन, उन्हें टिकट की चिंता सताने लगी है। जो परदेशी पहले से रिजर्वेशन टिकट कराए हुए हैं, वे तो आसानी से यात्रा कर रहे हैं, लेकिन जो तत्काल टिकट के सहारे यात्रा करने की सोच रहे हैं, उन्हें वेटिंग के सहारे ही यात्रा करनी पड़ रही है। इससे रात में भी उन्हे ट्रेनों कं फर्श पर बैठकर ही यात्रा करनी पड़ रही है। जिस तरह से ट्रेनों में रिजर्वेशन है, उससे लग रहा है कि दो सप्ताह तक किसी भी ट्रेन में टिकट खाली नहीं है। दिल्ली जाने के लिए लिच्छवी एक्सप्रेस में भी 20 मार्च से पहले किसी भी तरह का टिकट उपलब्ध नहीं है। 19 मार्च को आरएसी मिल रहा है। जबकि 18 मार्च तक वेटिंग है। बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट, वैशाली सुपरफास्ट, आम्रपाली समेत अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों की हालत है कि उसमें एक सौ से लेकर दो सौ के बीच वेटिंग टिकट है। कई तिथियों पर वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहे हैं। इस वजह से उन्हे जेनरल या वेटिंग टिकट के सहारे यात्रा करना मजबूरी हो गई है। जो यात्री पहले से रिजर्वेशन कराए हुए हैं, उनके भी बर्थ पर दिन में यात्री बैठ कर जा रहे हैं। इस वजह से ट्रेनों में पहले से रिजर्वेशन कराने वाले भी वेटिंग टिकट वाले यात्रियों से परेशान नजर आ रहे हैं।

जेनरल बोगी में भी पैर रखना मुश्किल

ट्रेनों की जेनरल बोगी में यात्रा करना काफी मुश्किल हो रहा है। इस बोगी में एक स्थान पर बैठने वाले यात्री दूसरे स्थान पर चाहकर भी नहीं जा रहे हैं। भीड़ को देखते हुए जेनरल बोगियों में टीटीई भी टिकट जांच के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। वहीं कई यात्री शौचालय के गेट पर व पायदान पर भी यात्रा करने काे मजबूर हैं। इधर, कंफर्म टिकट नहीं मिलने की वजह से यात्री वेटिंग टिकट ही ले रहे हैं। उन्हेंे उम्मीद है कि कहीं वेटिेंग टिकट कंफर्म हो जाएगा। प्लेटफॉर्म पर भी यात्रियों की भीड़ रहती है।

इन तिथियों तक हो रही मारा-मारी

दिल्ली के लिए स्लीपर

{12565 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट 26 मार्च तक

{12553 वैशाली सुपरफास्ट 25 मार्च तक

{15909 अवध असम 10 अप्रैल तक

{15279 पुरबिया एक्सप्रेस 07 जुलाई तक

{12523 न्यूजलपाई गुड़ी एक्सप्रेस 04 जुलाई तक

{15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 05 जुलाई तक

{14005 लिच्छवी एक्सप्रेस 18 मार्च तक

रांची के लिए

{15028 बाघ एक्सप्रेस 16 मार्च तक

कोलकाता के लिए

{15028 पूर्वांचल एक्सप्रेस 24 मार्च तक

मुम्बई के लिए

{11160 गोदान एक्सप्रेस- 23 मार्च तक

गुवाहाटी के लिए

{15904 डिब्रुगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस 4 जून तक

{15910 अवध असम एक्सप्रेस 5 जून तक

खबरें और भी हैं...