कैप्टन सिकंदर लोजपा (सेक्युलर) सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने
पटना|लोजपा (सेक्यूलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सत्यानंद शर्मा ने रिटायर्ड सैन्य अधिकारी कैप्टन सिकंदर कुमार शर्मा को लोजपा सैनिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कैप्टन शर्मा सेना में अपने उत्कृष्ठ सेवा के लिए चर्चित रहे हैं। यह जानकारी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु पासवान ने दी।कैप्टन शर्मा की नियुक्ति पर उदय शंकर सिंह, अनिल कुमार पासवान, शिवनाथ सिंह यादव, संदीप मालाकार, परमानंद ठाकुर, नंदकिशोर यादव, कमलदेव विश्वकर्मा, रामनरेश सिंह ने बधाई दी है।