पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्रिल दुकानदार हत्याकांड में 11 के खिलाफ मामला दर्ज, तीन गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फुलवारीशरीफ। ग्रिल दुकानदार मो हसनैन की चाकू से गोदकर हत्या मामले में पुलिस मृतक के भाई मो वसी की शिकायत पर 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले में आरोपी मो.शाकिब के पिता को पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले आई थी। उसके बाद शाकिब ने पहले तो वीडियो वायरल कर खुद को निर्दोष बताया और फिर एसपी के सामने सरेंडर कर दिया। थानेदार रफीकुर्रहमान ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर मो शाकिब को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मो दानिश, साहिल, राजा, टिंकू, मुमताज आरफी ऊर्फ मुन्ना, अंजार, चिट्टु और बादशाह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद कड़ी सुरक्षा में हसनैन के शव को हाजी हरमैन कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। थानेदार ने बताया कि साकिब का भाई दानिश पहले मो वसी की ग्रिल दुकान में ही काम करता था। दानिश का 8 हजार रूपया मो वसी के यहां बकाया था। बकाया पैसा मांगने पर वसी के भाईयों ने दानिश की पिटाई कर दी थी। मारपीट की सूचना मिलने पर साहिल का पूरा गैंग वहां पहुंचा और हसनैन की हत्या कर दी गई। मृतक के भाई मो वसी के लिखित बयान पर 11 लोगों को हत्या का आरोपी बनाया गया है। हत्या के लिए उकसाने के मामले में कल्लू की प|ी फहिमा खातुन और बेटी शबनम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मो साकिब की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी ग्यास नगर भट्ठा से बरामद किया गया है।
खबरें और भी हैं...