गोरेयाकोठी मेंे मवेशी मेला शुरू, घोड़े कर रहे आकर्षित
गोरेयाकोठी प्रखंड के सिसई मोड़ पर स्थित श्रीराम धर्म क्षेत्र मेला शुरू हो गया है। यहां पर मवेशियों की खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे है और मवेशियों से पूरा मेला क्षेत्र पट गया है। मवेशियों में घोड़ा, बैल व घोड़े की सजावट के लिए दुकान से पूरा मेला भरा हुआ हैै । साथ ही इस मेले में बिक्री के लिए आये तीन लाख का घोड़ा लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था। मेला में सहरसा, खगड़िया, पंजाब, राजस्थान, सितामंढी, मुजफ्फरपुर, आरा, बलिया, गोरखपुर, देवरिया से व्यापारी आएं हुए है। मेला निदेशक विजय यादव ने बताया कि यहां पर वर्ष दो बार मेला का आयोजन किया जाता है। इसमें दूर-दूर से लोग मवेशियों की खरीदारी केलिए पहुंचते है। मेला के दौरान सभी व्यापारी के लिए राशन, भूसा, पुआल, लाइट आदि निःशुल्क दिया जाता है। मौके पर व्यापारी, शभ्भु सिंह, सिकिल सिंह, सूरज यादव, देवनाथ सिंह,नरेश यादव, आनंद यादव, भुनेश्वर यादव, अनुराग राय, बैजनाथ यादव, गुड्डू सिंह, बब्लू सिंह, दिनेश सिंह, भटन प्रसाद, मकुनी भगत, दिलीप यादव आदि लोगों उपस्थित थे।
गोरेयाकोठी में मवेशियों के मेले में घोड़े की खरीदारी करता व्यापारी।