पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानी जरूरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एनडीआरएफ की टीम ने गया एयरपोर्ट परिसर में कोरोना वायरस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें एयरपोर्ट अथॉरिटी अाैर केंद्रीय सुरक्षा औद्योगिक बल के कर्मियाें ने उत्साह के साथ भाग लिया। एनडीआरएफ टीम का नेतृत्व सहायक कमांडेंट विनय कुमार ने किया।

टीम ने बताया कि करोना वायरस से बचाव के लिए सावधानी जरूरी है। यह संक्रामक बीमारी है। अतः किसी भी व्यक्ति से हाथ मिलाने से परहेज करें। मास्क का इस्तेमाल करें। यदि किसी को सिरदर्द, थकान, खांसी व जुकाम, गले में खरास, बुखार, सांस लेने में तकलीफ आदि के लक्षण हो तो तुरंत अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से परामर्श लें।

किसी भी परिस्थिति में घबड़ाएं नहीं। धैर्य व सूझबूझ से काम करें। खांसते अथवा छींकते समय अपने मुंह व नाक को टीसु पेपर अथवा कोहनी से जरूर ढंकें। अपना चेहरा खासकर नाक-कान अथवा आंख को छूने से पहले साबुन व पानी से हाथों को अच्छी तरह से धोएं। कमांडेंट विजय सिन्हा ने बताया कि बिहार-झारखंड में कोरोना वायरस पर लगातार जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

कोरोना वायरस से बचाव के बारे में लोगों को जागरुक किया गया।
खबरें और भी हैं...