पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चैती छठ : घाटों को तैयार करने के लिए राशि जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना | चैती छठ पूजा की तैयारियों में अब प्रशासन जुटेगा। छठ पूजा का आयोजन 28 मार्च को नहाय खाय से शुरू होगा और 31 मार्च को सुबह के अर्घ्य के बाद यह पर्व समाप्त होगा। इस दौरान राजधानी के कई घाटों पर बड़ी संख्या में व्रती पहुंचते हैं। चैती छठ के आयोजन को लेकर प्रशासन की ओर से 2.16 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। वहीं, चैती छठ के आयोजन को पूरा कराने के लिए प्रशासन की मांग पर 18.26 लाख रुपए जारी किए गए हैं। चैती छठ की तैयारियों को नगर निगम व प्रशासन की ओर से पूरा कराया जाएगा। कुछ प्रमुख घाटों को श्रद्धालुओं के लिए तैयार किए जाने पर जोर दिया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...