मुख्यमंत्री व रक्षामंत्री काे भेजा जाएगा वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव का न्याेता
वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव न्यास समिति की बैठक में शामिल लोग।
बिहटा। बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव न्यास समिति की रविवार काे बैठक में विजयाेत्सव की तैयारी की समीक्षा हुई। अध्यक्षता न्यास के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह अाैर संचालन बीपीएस के प्राचार्य उदय कुमार सिंह ने किया।
निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अाैर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई महत्वपूर्ण लोगों को कार्यक्रम में आने का न्योता भेजा जाएगा। उनकी स्वीकृति मिलते ही उनके हिसाब से स्थल का चयन किया जाएगा। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने एक स्वर से संकल्प लिया कि इस कार्यक्रम को बड़े स्तर पर इसबार मनाएंगे। साथ ही प्रतिवर्ष इसको और आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इसका उद्देश्य बस यही है कि हमारे बच्चे इससे सबक लेकर जाति-धर्म से उठकर अपने देश व समाज के लिए बेहतर करें। माैके पर संगठन के महासचिव आशुतोष कुमार, बिजेंद्र सिंह, श्रीराम सिंह, विनय कृष्ण, मनीष गोप, शंकर यादव, वकील यादव, अरुण सिंह, किशोर चौहान, आनंद सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ बाबू साहब, श्याम सुंदर, सिद्धनाथ सिंह, संतोष सिंह, बबन सिंह अादि माैजूद थे।