पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिहारी फर्स्ट रैली के लिए पटना पहुंचे चिराग, कहा - बिहार में हुआ खूब विकास, अब जरूरत टॉप करने की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिराग पासवान, फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
चिराग पासवान, फाइल फोटो।
  • बिहारियों की एकमात्र इच्छा बिहार को सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में देखना है -चिराग
  • चिराग ने कहा - बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट महारैली यात्रा का उद्देश्य भी यही है

पटना. लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बिहार का खूब विकास हुआ है। राज्य ने हर क्षेत्र में पहले की अपेक्षा तरक्की की है। अब समय आ गया है बिहार को टॉप होना है। बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट महारैली यात्रा का उद्देश्य भी यही है। हमारा लक्ष्य बिहार को नंबर वन बनाना है। उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया कि वे लगातार ‘अपनों’ के ऊपर हमला बोल रहे हैं।
चिराग ने कहा कि उनकी बातों को गलत ढंग से पेश किया गया या फिर उन्हें गलत समझा गया है। बिहारियों की एकमात्र इच्छा बिहार को सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में देखना है और बिहार में ऐसा कर पाने की पूरी क्षमता है। चिराग ने पटना के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी राजधानी का भ्रमण करें और लोगों से मिलकर उनसे 14 अप्रैल की रैली में आने का अनुरोध करें। 

पूर्व राजद विधायक के पुत्र लोजपा में
इसके पहले फतुहा के पूर्व राजद विधायक ओमप्रकाश पासवान के पुत्र परशुराम पासवान ने समर्थकों के साथ लोजपा की सदस्यता ली। चिराग पासवान ने समीक्षा बैठक में पार्टी पदाधिकारियों की जमकर क्लास लगायी। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि यदि किसी को काम नहीं करना है तो वे इस्तीफा देकर अभी जा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...