पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बादल बरसे, पांच दिनों तक बारिश के आसार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मौसम

पटना | बुधवार की शाम राजधानी में हल्की बारिश हुई। अगले पांच दिनों तक पटना सहित दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के विशेषज्ञों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान व छत्तीसगढ़ के ऊपर टर्फलाइन बनने के कारण बिहार सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना है। हालांकि बारिश के कारण तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
खबरें और भी हैं...