ट्रांसमिशन कंपनी के प्रस्ताव पर अगले सप्ताह फैसला देगा आयोग
बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी, स्टेट लाेड डिस्पैच सेंटर, बिहार ग्रिड कंपनी के प्रस्ताव पर अगले सप्ताह बिहार विद्युत विनियामक अायाेग फैसला सुनाएगा। इसके बाद साउथ बिहार अाैर नाॅर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के प्रस्ताव पर फैसला अाएगा। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों ने 22.5 फीसदी फिक्स चार्ज में बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव दिया है। ट्रांसमिशन कंपनियों के प्रस्ताव पर फैसला अाने के बाद साफ हाेगा कि उपभाेक्ताअाें पर बाेझ बढ़ेगा या नहीं। कारण, ट्रांसमिशन कंपनियों अाैर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में किए जाने वाले कुल अनुमानित खर्च, वित्तीय वर्ष 2018-19 में हाेने वाले वास्तविक खर्च अाैर वित्तीय वर्ष 2019-20 में किए जाने वाले वर्तमान खर्च का अाकलन कर दर बढ़ोतरी करने पर अायाेग द्वारा निर्णय लिया जाता है। यदि ट्रांसमिशन कंपनियों के खर्च में बढ़ोतरी नहीं हाेगी ताे बिजली का दर बढ़ने की बढ़ने की संभावना कम हाे जाएगी।