पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विधानसभा चुनाव में भी बनेंगे सक्षम मतदान केंद्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विधानसभा चुनाव में भी सक्षम मतदान केंद्र बनेंगे, जहां दिव्यांग पीठासीन पदाधिकारी, कर्मी अाैर पाेलिंग एजेंट की प्रतिनियुक्ति हाेगी। इसका उद्देश्य दिव्यांग मतदाताअाें का शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराना है। शुक्रवार काे दिव्यांगाें के लिए जिला माॅनिटरिंग कमेटी की बैठक के दाैरान डीएम कुमार रवि ने लाेकसभा चुनाव के दाैरान बेहतर कार्य करने वाले दिव्यांग पीठासीन पदाधिकारी, कर्मियाें व पाेलिंग एजेंट काे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही एएन काॅलेज में मतगणना, बज्रगृह निर्माण की प्रक्रिया में जिला प्रशासन का सहयाेग करने के लिए प्राचार्य शशि प्रताप शाही, सहायक कर्मी रामाकांत सिंह काे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि लाेकसभा चुनाव में पांच सक्षम मतदान केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्राें पर दिव्यांग पाेलिंग अाॅफिसर, पीठासीन पदाधिकारी अाैर अन्य दिव्यांग कर्मियाें की प्रतिनियुक्ति की गई थी। सभी ने अच्छे तरीके से जवाबदेही का निर्वहन किया।

संस्थाओं की भी ली जा रही मदद

डीएम ने कहा कि विभिन्न दिव्यांग संस्थानाें, एनजीअाे के सहयाेग से दिव्यांग कर्मियाें की पहचान कर सुगम मित्र की टीम तैयार की गई है। पटना जिले के लिए कलाकार सह गायक सीताराम सिंह काे जिला अार्इकाॅन बनाया गया है। वह दृष्टिबाधित हैं। अागामी विधानसभा चुनाव के दाैरान अधिक से अधिक दिव्यांगजनाें की सहभागिता के लिए शिक्षण संस्थानाें, नि:शक्तजनाें से संबंधित संस्थानाें, एनजीअाे, सिविल साेसायटी, रेडक्राॅस, नेहरू युवा केंद्र जैसे संस्थानाें की मदद ली जा रही है। माैके पर उप विकास अायुक्त रिची पांडेय, उप निर्वाचन पदाधिकारी अार निलय, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी प्रमाेद कुमार, पीडब्लूडी काेषांग के नाेडल पदाधिकारी भारती प्रियम्वदा उपस्थित थे।

पीठासीन पदाधिकारी अाैर कर्मियाें काे पुरस्कृत करते डीएम कुमार रवि।
खबरें और भी हैं...